अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठी
आजमगढ़ यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की रैलियों में भारी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं। इसी वजह से उनकी रैलियों में भगदड़ की स्थिति बन रही है। पहले फूलपुर फिर संतकबीर नगर और अब आजमगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश की रैली में भीड़ बेकाबू हो गयी, जिसकी वजह से रैली में भगदड़ मच गयी।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश की रैली के दौरान एक बार फिर भगदड़ जैसी स्थिति मच गयी। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मंच की ओर बढ़ने पर सपा कार्यकर्त्ताओं को पीछे दखेड दिया और कार्यकर्त्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागते हुए नजर आये। इस बीच जिस स्टैण्ड पर लाउड स्पीकर लगाये थे। वी भी गिर गया। इतना ही नहीं जैसे ही आगे से कार्यकर्त्ताओं को खदेड़ा गया। पीछे वाले कार्यकर्त्ता अपने आप ही वहां से भाग गये।
