ग्वालियर में 47.2 डिग्री पहुंचा पारा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में शनिवार को दतिया सबसे गर्म रहा। यहां पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं ग्वालियर में लगातार तीसरे दिन भी खूब तपा। याहं दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 45 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक है।
ऊपर से गर्म हवाओं के थपेडे भीषण गर्मी का अहसास करा रहे है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने पारे को पहली बार 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। इससे ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। जहां लोग दिन में बाहर निकलने से बचे और शहर में सडकें सुनसान रही तो पशु पक्षी और जानवरों ने पेड की छांव धूप से बचने के लिए सहारा लिया। जो लोग चार पहिया वाहन से निकले उन्हें एसी का रेग्युलेटर फुल स्पीड पर रखना पडा तब कहीं जाकर गर्मी से राहत मिली। सबसे बुरा हाल दुपहिया से और पैछल बाहर निकले यात्रियों का हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *