पटवारी को 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ दबोचा

ग्वालियर. भिण्ड जिले के लहार तहसील अंतर्गत रूरई गांव में पदस्थ पटवारी ने काम के बदले किसान से रिश्वत मांगी थी। इस बात की शिकायत किसान ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचकर की। इस पर पुलिस ने रिश्वतखोर पटवारी को पकड़ने की प्लानिंग की। जिसमें वह रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
भिण्ड के महावीरगंज निवासी पटवारी जितेन्द्र सोनी वर्तमान में लहार तहसील के रूरई हल्का पर पदस्थ है। रूरई गांव के किसान राजबहादुर सिंह चौहान ने बताया कि खेत का बंटवारा होना था। खेत में बंटवारे की लाइन गिरनी थी। इस पर पटवारी से मुलाकात की। पटवारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बंटवारे का खर्चा लगेगा। उसने 3 हजार रूपये मांगे थे। इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी कार्यालय में मैंने 13 अप्रैल को की थी। लोकायुक्त टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की। आज शुक्रवार को पटवारी ने पैसा देने के लिए बुलाया। इस पर किसान, पटवारी के किराए के कमरे पर बीजसेन रोड पहुंचे। पटवारी को पैसे देकर बाहर निकले, इतने में प्लान के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी लोकायुक्त राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आगे पूरे मामले की विवेचना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *