ट्रैक्टर और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों ने कूंदकर बचाई जान

भोपाल. बड़वानी जिले के नेशनल हाइवे पर बकवाडी के पास ट्रैक्टर और आर्टिका कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसा शुक्रवार की दोपहर लगभ्राग 12 बजे हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में लगे सीएनजी टैंक में भी आग लग गयी। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। जिन्होंने कूंदकर अपनी जान बचाई और ड्रायवर के हाथ में और एक महिला के सिर में गंभीर चोट आयी है। 4 बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र जुलवानिया भेजा गया है। फायर फाइटर की मदद से कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है।
देवास में डंपर चाचा-भतीजे को रौंदते हुए घर में घुसा, 6 घंटे तक हाईवे जाम
देवास के खातेगांव में एक डंपर ने चाचा-भतीजे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर घर में जा घुसा। हादसा गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण कलेक्टर और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद रात करीब 3:30 बजे ग्रामीण माने।
हादसा ननासा बस स्टैंड के पास हुआ। राहुल गुर्जर और उसके चाचा लखन गुर्जर भजन-कीर्तन में जा रहे थे। दोनों रोड के किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान इंदौर से खातेगांव की ओर जा रहा डंपर दोनों को रौंदते हुए हरिओम पटेल के घर में जा घुसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *