कौन है विभवकुमार जिन पर हैं स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप

नई दिल्ली. दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट पर बड़ा खुलासा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वह इस मामले में सख्त कार्यवाही करेंगे। संजय सिंह ने बताया कि स्वाति मालीवाल सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने आई थीं वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी। तभी विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की। इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने आई थी और सीएम हाउस में सीएम केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक सदस्य पर मारपीठ का आरोप लगाया था।
हालांकि, स्वाति मालीवाल ने अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी। बहरहाल, इस पूरे मामले के केन्द्र में विभव कुमार हैं जिन पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। विभव कुमार को अरविंद केजरीवाल का नजदीकी माना जाता है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए केजरीवाल जब तिहाड़ जेल में बद थे। तब उन्होंने जेल प्रशासन को उन 5 लोगों की लिस्ट दी थी। जिनसे वह मिलना चाहते थे इस लिस्ट में विभव कुमार का नाम भी था।
कौन हैं विभव कुमार?
विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल की दोस्ती कई साल पुरानी है. द प्रिंट की एक रिपोर्ट बताती है कि विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल कई सालों से साथ काम कर रहे हैं. विभव वीडियो जर्नलिस्ट थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इंडिया अगेन्स्ट करप्शन’ एक मैग्जीन निकालती थी. इस मैग्जीन के लिए विभव ही वीडियो एडिट किया करते थे. इंडिया अगेन्स्ट करप्शन वही संस्था है, जिसने 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था.समय के साथ दोनों की दोस्ती और गहरी होती चली गई. बताया जाता है कि केजरीवाल का डेली रूटीन भी विभव कुमार ही डिसाइड करते हैं. विभव कुमार को केजरीवाल का ‘राइट हैंड’ माना जाता है.बताया जाता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त केजरीवाल जब पंजाब जा रहे थे, तब उनके दांत में दर्द उठा. तब कुमार ने ही तुरंत उनके लिए खाने की व्यवस्था की, ताकि वो दवा ले सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *