ग्वालियर में महिला थाने के हवलदार का बेटा भी आरोपितों में शामिल, एक गुंडे का पिता फौजी

ग्वालियर. सिटी सेंटर स्थित होटल वेलीव्यू में खदान संचालक कदम सिंह लोधी को गोली मारने वाले 7 आरोपितों में से एक आरोपित महिला थाने के हवलदार अशोक राणा का बेटा है। अशोक राणा के बेटे का नाम अभय सिंह राणा है। उसने भी यहां उपद्रव किया था। वहीं एक आरोपित का पिता फौजी ळै। अब तक पुलिस ने 7 आरोपितों को नामजद किया है। इनके स्वजनों से लेकर रिश्तेदारों तक पर पुलिस दबाव बना रही है लेकिन यह आरोपित अब तक नहीं पकडे जा सके है। इनके मददगारों को राउंड अप कर घंटों पूछताछ की जा रही है। इन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
शनिवार की रात सिटी सेंटर स्थित होटल वेलीव्यू में कदम सिंह लोधी अपने भांजे की सगाई में शामिल होने के लिए आए थे। यहां आधा दर्जन से ज्यादा युवक आए। कुछ कंधे पर अंडरगारमेंट रखे थे तो एक युवक अंडरगारमेंट पहनकर ही रिसेप्शन पर पहुंच गया। इन गुंडों ने रिसेप्शन पर हंगामा शुरू कर दिया। जब कदम सिंह ने टोका तो हमलावर हो गए। करीब दो घंटे बाद दोबारा आए और मारपीट शुरू कर दी। फिर गोलियां चलाई। एक गोली कदम सिंह लोधी की कांख में लगी। इस मामले में पुलिस ने सुंदरम दुबे, विशाल कांकर, अभय सिंह राणा, नरसिंह चौहान, रवि शर्मा, कौशल शर्मा, गगन दुबे को नामजद किया है। सोमवार को पड़ताल में सामने आया कि महिला थाने में पदस्थ हवलदार अशोक का बेटा अभय सिंह राणा है। उसने भी यहां उपद्रव किया था। इसके अलावा नरसिंह चौहान के पिता फौजी हैं। अशोक राणा अभी शाजापुर में चुनाव ड्यूटी में गया हुआ है। उधर होटल स्टाफ को भी पुलिस ने अभी इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *