एमपी के 31 जिलों में भारी बारिश-ओले का अलर्ट, शिवपुरी, गुना और विदिशा सहित कई जिलों में गिरा पानी

छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर को बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।भोपाल. मध्यप्रदेश में मंगलवार को भी अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने लगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। प्रदेश में गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और बैतूल के मुलताई में मंगलवार की दोपहर को तेज आंधी के साथ पानी गिरा। मनावर में आंधी -वर्षा से केले की फसल को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में वर्षा और ओलावृष्ठि का अलर्ट जारी किया है। 16 मई तक राज्य ममें आंधी-वर्षा का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा।
यहां ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने श्योपुर, शिवपुरी के कूनो, अशोकनगर, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के पेंच, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, टीकमगढ़ और दमोह में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
यहां बूंदाबांदी की संभावना
कटनी, जबलपुर के भेड़ाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, गुना, बैतूल, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, मैहर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक और उमरिया में भी हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *