नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल किया

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। राममंदिर का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास़्ी सहित 4 प्रस्तावक भी उनके साथ रहे। पीएम ने 2 सेट में नामांकन दाखिल किया है। प्रधानमंत्री नामांकन कक्ष में खड़े रहे। जब चुनाव अधिकारी ने उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिये कहा, तब वह बैठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नामांकन के दौरान मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेघ घाट पहुंचे। जहां उन्होंने 20 मिनट गंगा पूजन किया और इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। पीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। नामांकन करने के बाद रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गये हैं। यहां सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पहुंचे।पीएम के प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री के अलावा बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल रहे। ये तीनों भाजपा के स्थानीय नेता हैं। प्रस्तावकों में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई। एक ब्राह्मण, 2 OBC और एक दलित चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *