संभागायुक्त के 2 बच्चे तरण पुष्कर में स्वीमिंग करने गये थे, क्लोरीन की अधिक मात्रा होने पर हुए बीमार

ग्वालियर. इन दिनों संभागायुक्त सुदाम खाड़े के 2 बच्चे उल्टियां और शरीर पर खुजली होने के दौर से गुजर रहे है। जिन्हें फूलबाग स्थित प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा पता चला है कि वह तरण पुष्कर के स्वीमिंग पूल में तैराकी करने गये थे। वहां क्लोरीन की अधिक मात्रा होने पर उनको शरीर परद खुजली और उल्टी की बीमारी से ग्रसित हो गये।
जिसके बाद उनको फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाथ बच्चोंकी हालत खतरे से बाहर है और वह स्वस्थ्य है। स्वीमिंग पूल में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने की गोपनीय जांच शुरू हो चुकी है। संभागायुक्त सुदाम खाड़े के 2 बच्चे नगरनिगम के तरणपुष्कर में स्वीमिंग सीखने के लिये जाते है। रविवार का ेवह पूल से बाहर आते ही उल्टियां करने लगे। अचाक उनको शरीर पर खुजली होने लगी। जिस पर तत्काल उनको फूलबाग स्थित एक प्रायवेट अस्पताल में दिखाया गया। प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जेएएच के कुछ वरिष्ठ चिकित्सक उनको देखने के लिये देखने के लिये भी पहुंचे। लेकिन पूरे मामला गोपनीय है और कोई भी कुछ नहीं कह रहा है। इतना जरूर पता लगा है कि स्वीमिंग पूल में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने पर बच्चों को स्किन डिसीज और उल्टियां हो रही थी। रविवार को उनको भर्ती कराया गया थाि। सोमवार को उनकी हालत बिल्कुल स्वस्थ्य थी।
क्लोरीन की मात्रा अधिक होने पर आ रही हैं शिकायतें
नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में कुछ दिन से क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से वहां तैराकी सीखने आने वालों को इंफेक्शन हो रहा है। इसकी लगातार शिकायत भी की जा रही है। अब इस मामले की जांच की तैयारी की जा रही है। यहां कर्मचारी ने मानक से ज्यादा क्लोरीन मिला दिया। जिसके वजह से बच्चे बीमार हुए हैं।
अभी बच्चों का इलाज चल रहा है
इस मामले में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े का कहना है कि अभी बच्चों की अस्पताल से छुट्‌टी नहीं हुई है। उम्मीद है कि आज (मंगलवार) को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। स्विमिंग पूल से ही बच्चों की तबीयत खराब हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *