काशीवासियों ने मुझे बनारसिया बना दिया है-पीएम नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार नामांकन से पहले कहा है कि मुझे गंगा ने यहां बुलाया है। मां गंगा ने मुझे गोद लिया है। पीएम अपनी मां को याद कर भावुक हो गये। पीएम ने कहा कि मां के निधन के बाद ही गंगा ही मेरी मां है। उन्होंने कहा है कि 10 वर्ष पूर्व यहां प्रतिनिधि बनने के लिये आया था। 10 वर्ष में उन नागरिकों और काशीवासियों ने देखते ही देखते मुझे बनारसिया बना दिया।
पीएम ने कहा है कि लोगों के प्यार को देखकर मुझे लगता है कि मेरी जिम्मेदारी और दायित्व रोज बढ़ रहा है। हर काम को परमात्मा की पूजा समझकर करता हूं। हर काम को ईश्वर की आराधाना समझकर करता हूं। जनता जर्नादन को ईश्वर कारूप मानता हूं। पीएम मोदी का कहना था कि जनता मेरे लिये ईश्वर का
ईश्वर मानता हूं देशवासियों को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना था कि शायद परमात्मा ने स्वयं मुझे किसी किसी काम के लिये भेजा है। परमात्मा ने भारतभूमि के लिये मुझे चुना और एक प्रकार से मैं सारे संबंधों से विरक्त होकर हर काम को परमात्मा की पूजा समझकर करता हूं मैं 140 करोड़ देशवासियों को ईश्वर का रूप मानता हूं। परमात्मा ने मुझे जितना जीवन दिया है। उसका एक-एक क्षण और शरीर का एक-एक कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिये है।
