बिजली के विवाद पर चली गोली में 3 लोग घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार की सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर पर 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उपचार के लिये घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पिस्टल के राउण्ड के खोके बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
म्हाराजपुरा क्षेत्र में रसूलपुर में रविवार की रात मामूली विवाद के बाद सोमवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगोंको गोली मारने वाले मुख्य आरोपी यशवीर सिंह भदौरिया को चंद घंटों में ग्वालियर ग्वालियर ने यशवीर के साथ रंजीत बाल्मीक को सुबह ही घटना के बाद पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
सेमवार की सुबह 6.30 बजे आदित्यपुरम में रहने वाले राजवीर जाटव, मीना जाटव और धर्मवीर जाटव का झगड़ा हो गया इस पर वही रहने वाले रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया से हो गया। विवाद बिजली को लेकर हुआ था। गुस्से में यशवीर भदौरिया घर से पिस्टल निकाल कर लाया और राजवीर जाटव सहित अन्य पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में राजवीर जाटव, धर्मवीर जाटव को 2-2 गोलिया लगी है और साथ ही धर्मवीर जाटव की पत्नी मीना जाटव को हाथ पर एक गोली लगी है। फायरिंग की घ्टना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और साथ ही घटनास्थल पर पिस्टल के राउण्ड के खाली खोके भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने खोके बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया हे।
