POK की सड़कों हवाई फायरिंग और आंसू गैस चले, सड़क पर आई आवाम, पाकिस्तानी हुकूमत का कड़ा विरोध

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कब्जे वाले (POK) में हालात बिगड़े हुए है। बिजली संकट, महंगाई और टैक्स की बड़ी दरों के खिलाफ त्रस्त जनता ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी मुजफ्फराबाद में आवाम सड़कों पर उतर आया हे। आलम यह है कि जनता और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। कई जगहों पर हड़ताल और प्रदर्शन हो रहे है। इसके चलते सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के चलते तनाव चरम पर है।
POK के कई ठिकानों पर प्रदर्शन
पुलिस ने राजधानी मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लिया, जिससे हालात बेकाबू हो गये, जानकारी के अनुसार दादियाल, समाहनी, मीरपुर, सेहंसा, राउलकोट, खुइरट्टा, तत्तापानी और हट्टियन वाला सहित पीओके के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पे हुई है।
पुलिस ने हवाई फायर और आंसू गैस के गोले छोड़े
जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) द्वारा मुजफ्फराबद में बुलाये गये बन्द और चक्काजाम के दौरान पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की औरे इतना ही नहीं पुलिस रे रातभर की छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप् कई नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि अवामी एक्शन कमेटी ने मंगलीा डैम से टैक्स फ्री बिजली और आटे पर सब्सिडी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया था। समिति ने पहले 11 मई को मुजफ्फराबाद की और एक लम्बे मार्च की योजना की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *