ग्वालियर में सगाई समारोह के दौरान युवकों को टोकने पर विवाद, फायरिंग कर भागे, मामा-भांजे को लाठी-डंडों से पीटा
ग्वालियर. जिले में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर जिले से एक किस्सा सामने आया है कि एक होटल में आधा दर्जन बदमाशों ने दो लोगों पर फायरिंग कर दी है। फायरिंग में मामा-भांजे घायल हुए हैं, गनीमत रही कि किसी की भी जान नहीं गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

मामा को बचाने आया भांजा
जानकारी के मुताबिक मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के ब्लू बेल होटल का है। इसमें कुछ लोगों द्वारा दो व्यक्तियों को घायल कर दिया गया है। उनपर जमकर फायरिंग की गई है। जिससे दोनों घायल बताए जा रहे हैं। घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन लोग एक व्यक्ति पर फायरिंग कर रहे हैं। साथ ही शोरगुल और हंगामा भी हो रहा है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति जो मामा था वो घायल हो गया है। उसके हाथ में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद अपने मामा को बचाने आए भांजे को भी गोलियों के कारण चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले सभी के बीच जनकर मारपीट भी हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वीडियो के माध्यम से आरपियों की तलाश की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
