आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को उड़ाया
पाकिस्तान. खैबर-पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले में लड़कियों के एक निजी स्कूल में विस्फोट हुआ। यह विस्फोट बुधवार रात को हुआ था और इसे अज्ञात आतंकवादियों ने अंजाम दिया था।
इमारत के दो कमरों को उड़ाया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादियों ने पहले स्कूल के चौकीदार को प्रताड़ित किया और बाद में इमारत के दो कमरों को उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार, विस्फोट में कोई घायल या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हमलावरों ने निशाना बनाया
इससे पहले, पिछले साल मई में, मिराली (पाकिस्तान का एक शहर) में लड़कियों के लिए दो सरकारी स्कूलों में इसी तरह के हमले हुए थे, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।
आधी रात के आसपास निशाना बनाया
दो स्कूलों, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल नूर जन्नत और गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल यूनुस कोट में लगभग 500 लड़कियाँ नामांकित थीं, जिन्हें आधी रात के आसपास हमलावरों ने निशाना बनाया। ये स्कूल क्षेत्र में लड़कियों के लिए एकमात्र निजी शैक्षणिक सुविधाएं थीं और इन्हें पहले भी कई धमकी भरे पत्र मिले थे।
