गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

नई दिल्ली. देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपटेड में कई प्रदेशों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना है।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD ने कई प्रदेशों में भीषण वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बंगाल के कई इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
इन राज्यो में ओले की चेतावनी
मौसम विभाग ने विदर्भ, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 12 मई को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश में ओले पड़ने की संभावना है।
देशभर में मौसमी प्रणाली सिस्टम
स्काईमेट वेदर के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और समुद्र तल से ऊपर बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। वहीं, एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होते हुए समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली है। जबकि एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिमी मध्यप्रदेश होते हुए पश्चिमी विदर्भ तक फैली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *