भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने 45 बूथ कैप्चरिंग, फर्जी तरीके से वोट डालने, मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया

भिंड. 7 मई को हुए मतदान के दौरान भिंड जिले के 45 पोलिंग बूथ पर कैप्चरिंग, फर्जी तरीके से वोट डालने, मतदाताओं को धमकाने का आरोप भिंड-दतिया लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ले लगाए है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित दस्तावेज भेज दिए गए है। मांग की है कि पोलिंग बूथ केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
गुरुवार को भिंड शहर के बायपास रोड स्थित जखमौली फार्म हाउस पर कांग्रेस प्रत्याशी बरैया ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर क्षेत्रीय थाना प्रभारी, एसडीएम बार-बार बूथ के अंदर जा रहे थे। कांग्रेस के एजेंट को डरा धमकाकर केस दर्ज कराने की धमकी दी। जिले के कई पोलिंग बूथ पर दिनभर ऐसा चलता रहा।
उन्होंने कई थाना प्रभारियों से कहा कि आप अपने एसपी की बात मान लें, लेकिन इसके बावजूद भी वह बूथ कैप्चरिंग में लगे रहे। थाना प्रभारी एसपी की बात न सुनकर मंत्री व भाजपा नेताओं की सुनते हैं। हालाकि उन्होंने दावा किया कि वह भिंड-लोकसभा क्षेत्र का चुनाव एक लाख 25 हजार वोट से जीत रहे हैं। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, गोहद विधायक केशव देसाई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *