कश्मीर के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, लश्कर कमांडर बासित डार के मारे जाने की खबर
कुलगाम. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी को मार गिराया। अभी भी एनकाउंटर जारी है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जाएगीं एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार आतंकी और एक ओवर ग्राउंड वर्कर को चारों तरफ से घेरा हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
बता दें कि कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तडके ही मुठभेड शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकवादियां की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें ठिकाने से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है। कुलगाम में भुठभेड पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है जिसमें एक जवान शहीद हो गया था औश्र चार अन्य घायल हो गए थे।
