राधिका खेड़ा ने कांग्रेस दिया से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और झटका लगा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने अपने पद के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं उन्होंने कहा है कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं और मैं अब वहीं कर रहीं हूं। राधिका ने कहा है कि अपने और देशवासियों के न्याय के लिये मैं निरंतर लड़ती रहूंगी। उन्होंने कहा है कि मेरे अयोध्या जाने का पार्टी के अन्दर लगातार विरोध हो रहा था। इस वजह से मुझे यह फैसला लेना पड़ा।
