जब दुकान में घुसकर 4 बदमाशों ने तानी बंदूक, कारोबारी ने हिम्मत दिखाई यू उल्टे पैर दौड़ाया
मेरठ. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक व्यापारी के ऑफिस में घुसते और फायरिंग करने लगते हैं। हालांकि जिस पर फायरिंग की जा रही है। वह शख्स बच जाता है और किसी तरह सभी को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने दफ्तर से बाहर धकेल देता है और वीडियो मेरठ के थाना इकली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को 4 नकाबपोश बदमाश दिनदहाडे एक व्यापारी के कार्यालय में घुसे और उस पर फायरिंग की।
डियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यापारी के कार्यालय में बैखौफ बदमाश हथियारों से लैस होकर घुस गये। जब तक वह अंदर फायरिंग करते, उससे पहले ही व्यापारी और उसके साथ वहा मौजूद 2 लोगों ने हिम्मत दिखाई और जान बचाने के लिये कुर्सी और अन्य भारी समान बदमाशों पर फेंकना शुरू कर दिया। इस कारण से सभी बदमाश बाहर चले गये और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारी व अन्य लोग ऑफिस के सोफे को दरवाजे के सामने करके उसके पीछे फायरिंग से बचने के लिये छिप गये।
