3 मई, 3 सीटें और 3 बड़े चेहरे इन सीटों पर आखिरी वक्त तक सस्पेंस
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को मतदान किया जायेगा। इस चरण की सीटों के लिये नॉमिने/ान की आखिरी तारीख 3 मई है और यूपी की 3 सीटें ऐसी हैं। जहां या तो सत्ताधारी पार्टी या विपक्षी गठबंधन या फिर दोनों ने ही अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। यह तीनों ही सीटे हाईप्रोफाइल हैैं और ऐसी हैं जहां इस चुनाव के पहले तक शायद ही कोई मौका आया हो जब उम्मीदवार को लेकर इतनी असमंजस की स्थिति देखी गयी हो। यह सीटें है-कैसरगंज, रायबरेली और अमेठी।
अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार पर है सस्पेंस
अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का गढ़ रही है। नेहरू गांधी परिवार के सदस्यों की सियासत में एंट्री के लिये लॉचिंग पेड की पहचान रखने वाले अमेठी से राहुल गांधी लगातार 3 बार सांसद निर्वाचित हुए। 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। भाजपा ने इस बार भी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है। स्मृति ईरानी ने 29 अप्रैल को नामांकन भी दाखि कर दिया है। लेकिन कांग्रेस अब तक उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। अमेठी सीट से चर्चा में राहुल गांधी का नाम है तो साथ ही बात इसे लेकर भी हो रही है कि पार्टी यहां से किसी स्थानीय चेहरे को उतार सकती है।
