MP में हवाओं का रुख बदलने से छाएंगे बादल, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

भोपाल. वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर पड़कर आगे बढ़ चुका है। राजस्थान पर बना चक्रवात भी समाप्त हो गया है। मौसम विज्ञानियाों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख अब पश्चिमी होने लगा है। हवा की रफ्तार भी तेज है। इस वजह से गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पांच मई से हवाओं के साथ नमी आने से कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर काफी ऊंचाई पर लद्दाख की तरफ चला गया है। राजस्थान पर बना चक्रवात भी समाप्त हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो गया है। हवाओं की रफ्तार भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *