दतिया में निर्माणाधीन पुल के लिए ब्लास्टिंग के दौरान दो मजदूरों की मौत

दतिया. दतिया में निर्माणाधीन पुल के पिलर के लिए गड्ढे में ब्लास्टिंग के दौरान दो मजूदरों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि दोनों मजदूरों की बॉडी पार्ट्स टुकड़ों में बंट गए। घटना बड़गोर पुल की है। 2021 में सिंध नदी में आई बाढ़ में पुल गिर गया था। 2024 में फिर से निर्माण किया जा रहा था। मृतकों के नाम गोविंद सिंह (28) निवासी बसई का डेरा (गांधारी) और राधे कुशवाहा (28) निवासी डाबर भात (करेरा) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *