एसिड कंटेनर के टैंक में छिपाकर लाई जा रही थी 52 लाख की शराब, लोकसभा चुनाव में बांटने की आशंका

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव के लिये मतदान में अब महज 6 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजस्थान से ग्वालियर में खपाने के लिये लायी गयी 52 लाख रूपये की 702 अंग्रेजी शराब की पेटी पुलिस ने पकड़़ी है। राजस्थान से यह शराब एक सल्फ्यूरिक एसिड के टैंक में छिपाकर लायी जा रही थी। पुलिस ने महाराजपुरा इलाके में हाइवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ी है।
एसिड टैंक को पकड़कर जब जांच की तो अवैध शराब की यह खैंप में पायी गयी। पकड़े गये ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचाया गया है और चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में इतना पता चला है कि कंटेनर राजस्थान के सीकर से आ रहा था और इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे। आशंका है कि लोकसभा चुनाव में ग्वालियर चम्बल अंचल में इसे खपाया जाना था, पुलिस पूरे रैकेट का पता लगा रही है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब को तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना देने वाले ने यह भी बताया था कि किसी टैंक में शराब छिपाकर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात शहर के सभी हाइवे पर पुलिस चेकिंग लगाई थी, हर आने-जाने वाले ट्रक और लोडिंग की जांच शुरू की। एक टीम को महाराज पुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्रसिंह यादव को दूसरी टीम पड़ाव में पदस्थ एसआई संतोष सिंह भदोरिया को सर्चिंग में लगाया था तभी दोनों टीमों में एएसपी शियाज केएम व डीएसपी नागेन्द्रसिंह बराबर फीडबैक ले रहे थे। इस दौरान ग्वालियर वायपास पर एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने अपना वाहन रोकने के बजाय भगाना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और कंटेनर का पीछा कर रोक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *