मतदान दल को सिखाईं जा रही हैं 2 बैलेट यूनिट से मतदान कराने की बारीकियाँ


ग्वालियर एक कंट्रोल यूनिट में 2 बैलेट यूनिट जोड़कर ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) से मतदान कराने की बारीकियाँ मतदान दलों ने विस्तारपूर्वक और व्यवहारिक रूप से सीखीं। मंगलवार 30 अप्रैल से यहाँ आईआईटीटीएम (भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान) में शुरू हुए मतदान दलों के फायनल प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डबल बैलेट यूनिट से मतदान कराने की बारीकियाँ सिखाईं गईं। मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण में प्रत्येक दल में शामिल सभी अधिकारियों ने एक साथ बैठकर प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण 2 मई तक प्रतिदिन तीन पालियों में जारी रहेगा।
प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फायनल प्रशिक्षण में वीवीपैट सहित इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई.व्ही.एम.) के संचालन, मतदान केन्द्र में और इसके आसपास निर्वाचन विधि लागू करने की प्रक्रिया, मतदाता द्वारा मतदान की गोपनीयता बनाये रखना, मतदान सामग्री की सूची व पीठासीन अधिकारी की घोषणा के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही मतों का लेखा तैयार करने की प्रक्रिया समेत सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *