पुलिस से मारपीट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने निकाला जुलूस
ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मी संभाल रहे यातायात व्यवस्था में ओवरटेक करते हुए बुलेट सवार चालकों पर रोकने पर पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी थी। जैसे-तैसे यातायात पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से 2 बदमाशों को पकड़ लिया और इसके बादि पुलिस ने 3 बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 2 बदमाशों का मंगलवार की दोपहर जुलूस निकाला।
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम सोमवार की शाम का है। जब कम्पू थाना इलाके के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर यातायात व्यस्था संभालने के लिये पुलिस कर्मी अनूप दीक्षित, होमगार्ड गौरव शर्मा के साथ तैनात थे। यहां भण्डारे का भी आयोजन चल रहा था। इस कारण से गाडि़यों को धीरे-धीरे करके वहां से निकाला जा रहा था। तभी एक बुलेट तेज रफ्तार वहां से निकली। इस बुलेट पर 3 युवक सवार थे। यह बुलेट मोटरसाईकिल एक कार से टकरा गयी, यातायात पुलिस कर्मी ने जब बुलेट सवारों को रोकना चाहा तो तीनों युवक यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करके करने लगे थे।
