शादी में दूल्हे की मां का पर्स चोरी, सोफा पर रखा पर्स उठा ले गया बच्चा चोर
ग्वालियर. ग्वालियर में बेटे की शादी में दूल्हे की मां का पर्स एक 13 से 14 साल का लड़का उठा ले गया। वारदात दो दिन पहले की है, लेकिन घटना का CCTV फुटेज सोमवार काे सामने आया है। दूल्हे की मां का पर्स एक बच्चा चोर उठाता है और बाहर की तरफ निकल जाता है। उसके पीछे दो युवक भी तेजी से कदम बढ़ाकर आगे निकल जाते हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद डबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पर्स में लगभग आठ तोला सोना, 1.35 लाख रुपए के अलावा चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। लगभग सात लाख रुपए का माल था। वारदात से पहले हाइवे पर एक ढाबा पर एक चोर ने बीयर भी पी थी। CCTV कैमरे में वह शराब पीता हुई दिखाई दिया है।

