इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापिस लेकर BJP में हुए शामिल


इन्दौर. गुजरात की तर्ज पर एमपी में भी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। इन्दौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षयक्रांति बम ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। यहीं नहीं कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका दावा किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय बम के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि इन्दौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय क्रांति बम का पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।
आपको बता दें कि इन्दौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिये 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गये थे। नाम वापिसी के लिये 29 अप्रैल का दिन अंतिम दिन था। इससे पहले कांग्रेस को कुछ खबर लग पाती तब तक कैलाश विजयवर्गीय ने इस ऑपरेशन को अंजाम दे दिया। इन्दौर में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान 13 मई को होगा और मतगणना 4 जून को संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *