सड़क हादसा, 9 की मौत, खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप

बेमेतरा. छत्तीसगढ के बेमेतरा में देर रात कए पिकअप खडे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 4 बच्चों में 2 जुडवा बहनें शामिल है। 23 से ज्यादा लोग घायल है, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ट्रक को टक्कर मारने के बाद पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में 23 
लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत नाजुक है। - Dainik Bhaskar

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *