देर रात जवान की स्कूटी से मिले 2 लाख रुपए, SST की टीम ने चेकिंग में पकड़ा कैश

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव में कैश का परिवहन रोकने के लिए एसएसटी प्वाइंट बनाए है जो इन पॉइंट पर निकलने वाले वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई कर रहे है। रविवार रात स्कूटी पर तेज स्पीड से जा रहे रिटायर्ड जवान को जब टीम ने रोक्कर तलाशी ली तो उनके पास से दो लाख रुपए बरामद हुए है। रुपए बरामद होते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रुपए जब्त कर लिए है।
टीआई हजीरा शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि रविवार रात बिरला नगर चौराहे पर एसएसटी पॉइंट पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नबाव सिंह परिहार, एसआई हरेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक नरेश शाक्य आरक्षक उपेन्द्र राजावत के साथ चेकिंग कर रहे थे। रात करीब दस बजे एक स्कूटी सवार काफी तेज रफ्तार में आता नजर आया, जिसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से दो लाख रुपए बरामद हुए। रुपयों को जब्त कर पड़ताल शुरू कर दी है।
जवान बोला-हिसाब करने जा रहा था
रुपए मिलने पर CISF के रिटायर्ड जवान रामदीन शर्मा निवासी शुंंभाजलि पुरम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की शादी हुई है और यह रुपए उपहार स्वरूप मिले है। जिनसे वह हलवाई, बैण्ड वालों तथा अन्य का हिसाब करने जा रहे थे।
रुपए जब्त कर निगरानी में लिए हैं
एसएसटी की टीम ने रुपए जब्त कर निगरानी में ले लिए हैं। रुपए कहां से लाए हैं इसका सबूत देने पर ही रुपए वापस मिलने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *