फिर रुलाने वाली है प्याज, बैन के बावजूद 6 देशों को निर्यात की इजाजत
नई दिल्ली. प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। भारत से प्याज का निर्यात बीते साल 8 दिसंबर से ही रोक दिया था लेकिन अब सरकार ने इसमें थोड़ी ढ़ील दी है, सरकार ने प्याज के निर्यात की इजाजत दे दी है। 6 पड़ोसी देशों को भारत अब प्याज का निर्यात करेगा। इससे पहले सरकार ने मध्य-पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों को 2000 टन सफेद प्याज के निर्यात की भी इजाजत दी थी।
भारत भेजेगा प्याज
प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बीते कई महीनों से प्याज के निर्यात को बंद कर दिया था। देश में प्याज की महंगाई से जनता को राहत मिल सके, इसलिए सरकार ने प्याज का निर्यात रोक दिया, लेकिन अब इसे धीरे-धीरे खोला जा रहा है। भारत ने छह पड़ोसी देशों को 99,500 टन प्याज के निर्यात करने का फैसला किया है।
इन 6 देशों को प्याज के निर्यात की इजाजत
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि भारत बांग्लादेश, यूएई, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 टन प्याज का निर्यात करेगा। ये फसल मुख्य तौर पर महाराष्ट्र के है। बीते साल पैदावार कम होने के अनुमान के चलते भारत ने घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था। बीते साल कम पैदावार के चलते प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने लगी थी।
