भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह की गाड़ी पर हमला
सागर. सागर से भाजपा के बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर रात को अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय आगे की सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार बैठे हुए थे। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है। यह बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास का मामला है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है।
