CM ममता बनर्जी फिर से घायल

दुर्गापुर में हुई घटना, पिछले महीने घर में गिर जाने से माथे पर चोट लगी थी|देश,National - Dainik Bhaskarदुर्गापुर. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार से घायल हो गयी है। दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान ममता बनर्जी को यह चोट लगी है। वह हेलीकॉप्टर के अन्दर ही गिर गयी। वह दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थी। उन्होंने वहां टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करना था। हेलीकॉप्टर के अन्दर ममता बनर्जी अंदर जा रही थी उसी वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गयी। उनके पैर में हल्की चोट आई है।
उनके सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कुछ देर के बाद दुर्गापुर से आसनसोल के लिये रवाना हो गयी। टीएमसी सूत्रों के अनुसार उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी। टीएमसी सुप्रीमो कुछ दिन पहले अपने आवास पर चोटिल हो गयी थी। वह अपने घर में टहलने के दौरान गिर गयी थी। जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिये एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उन्हें टांके भी लगाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *