ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले के समाने एक्सीडेंट, मौके पर एक की मौत
ग्वालियर. मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के बंगले के सामने एक रोड एक्सीडेंट हो गया। एक बाइक और साइकिल में जोरदार भिडत हो गई। हादसे में साइकिल सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभी रूप् से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद कॉलेज छात्रों और कर्मचारियों ने जाम लगाकर वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पडाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की साथ ही स्पीड ब्रेकर लगवाने की बात कहकर जाम क्लियर कराया।पडाव थाना क्षेत्र के रेस कोर्स रोड पर एक बाइक और साइकिल की भिडंत हो गई। दोनों के बीच भिंडंत इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलएनआईपीई कॉलेज में पदस्थ था मृतक
मृतक की पहचान एलएनआईपीई में पदस्थ कर्मचारी के रूप में हुई है। इस दुर्घटना से आक्रोशित कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने रोड पर जाम लगा दिया। छात्रों और कर्मचारियों ने रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि एक-दो किलोमीटर की दूरी पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं है।
