लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान-बेंगलुरू में मतदान केन्द्र के बाहर खड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ता भिड़े

नई दिल्ली. देश के 13 प्रदेशों और केन्द्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। आज केरल, में सभी 20 लोकसभा सीटों, कर्नाटक में 14, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्यप्रदेश में 6, राजस्थान में 13, असम और बिहा में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1 और जम्मू -कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है।
18वीं लोकसभा चुनाव में आज होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिये 14 राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है। इसके लिये सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किये गये हैं। कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिये 1 लाख 67 हजार मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। आपको बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान किया गया था। 7वें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना हे। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आयेंगे।
यूपी के अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान
उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा आ गया है. अब तक के मतदान को देखा जाए तो यूपी के अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं, वोटिंग के मामले में यूपी में मथुरा सबसे पीछे है.
1. अमरोहा- 40.67%
2. मेरठ- 38.33%
3. बागपत- 34.17%
4. गाजियाबाद- 33.99%
5. गौतमबुद्ध नगर- 36.05%
6. अलीगढ़- 35.55%
7. बुलन्दशहर- 35.35%
8. मथुरा- 32.70%
13 राज्यों में अब तक हुआ इतना मतदान
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. अब तक यानी 1 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिाय है. आइए आपको बताते हैं कि अब तक 13 राज्यों में कहां कितनी वोटिंग हुई है.
1. त्रिपुरा: 54.47
2. मणिपुर: 54.26%
3. छत्तीसगढ़: 53.09%
4. पश्चिम बंगाल: 47.29
5. असम: 46.31%
6. जम्मू-कश्मीर: 42.88%
7. राजस्थान: 40.39%
8. केरल: 39.26%
9. मध्य प्रदेश: 38.96%
10. कर्नाटक: 38.23%
11. उत्तर प्रदेश: 35.73%
12. बिहार: 33.80%
13. महाराष्ट्र: 31.77%
त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बंगाल वोटिंग में आगे
13 राज्यों में जारी दूसरे फेज के मतदान का 11 बजे तक का आंकड़ा सामने आ चुका है.
1. त्रिपुरा- 36.42%
2. छत्तीसगढ़- 35.47%
3. मणिपुर- 33.22%
4. पश्चिम बंगाल- 31.25%
5. मध्य प्रदेश- 28.15%
6. असम – 27.43%
7. राजस्थान- 26.84%
8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%
9 केरल- 25.61%
10. उत्तर प्रदेश- 24.31%
11. कर्नाटक- 22.34%
12. बिहार- 21.68%
13. महाराष्ट्र- 18.83%
(3 घंटे पहले), केरल में 11 बजे तक 24% मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर वोटिंग जारी है. अब निर्वाचन आयोग ने केरल की सभी 20 सीटों पर हो रही वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है. आयोग के अनुसार, केरल की सभी सीटों सुबह 11 बजे तक 24% वोटिंग हो चुकी है.
(3 घंटे पहले) ‘बर्बाद न करें अपना मताधिकार’, बोले DK शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK शिवकुमार ने मतदान के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है, आप सभी के पास एक सुनहरा मौका है. हमें लोकतंत्र का उत्सव मनाना है, देश को बदलाव की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छा घोषणा पत्र दिया है जो पहली बार वोट करने वालों के लिए बेरोजगारी की समस्या का समाधान करेगा. कर्नाटक में सभी 5 गारंटियों को राज्य में लागू किया जाएगा. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं, अपना मताधिकार बर्बाद न करें. आए और वोट करें.
(4 घंटे पहले) शशि थरूर बोले- मैं जीत को लेकर आश्वस्त
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद शशि थरूर ने वोट डालने के बाद कहा,’मैं जीत को लेकर आश्वस्त हूं. ऐसा लगता है कि मैं तिरुवनंतपुरम में मतदान करने वाला एकमात्र उम्मीदवार हूं. यहीं मेरा आधार और घर है. मैंने यहां सब कुछ निवेश कर दिया है.
(4 घंटे पहले) दूसरे फेज की वोटिंग के बीच बंगाल में झड़प
लोकसभा चुनाव में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल में झड़प का मामला सामने आया है. बलूरघाट के एक मतदान केंद्र पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सामने गो बैक के नारे लगाए गए हैं. यहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सुकांत मजूमदार का विरोध किया है. तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी ने यहां तनाव पैदा करने की कोशिश की है. जबकि सुकांत मजूमदार का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके पोलिंग बूथ एजेंट को पीटा है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ मतदान केंद्र के 100 मीटर अंदर इकट्ठे हो गए थे.
(4 घंटे पहले) एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने किया मतदान
बिहार के भागलपुर में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा और उनकी बेटी नेहा शर्मा ने मतदान किया. आम निर्वाचन 2024 को लेकर भागलपुर में तकरीबन 3 घंटे के बाद वोटिंग 9% पहुंच गई है. इसी बीच महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा उनकी पत्नी विभा शर्मा और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी अपना वोट भागलपुर के कृषि विभाग में डाला.
(5 घंटे पहले) राज्यों में अब तक कितना हुआ मतदान?
दूसरे फेज की वोटिंग में 9 बजें तक हुए मतदान के आंकड़े आ गए हैं. अब तक की वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे है. आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में अब तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है.
1. त्रिपुरा- 16.65
2. पश्चिम बंगाल- 15.68
3. छत्तीसगढ़- 15.42
4. मणिपुर- 14.80
5. मध्य प्रदेश- 13.82
6. केरल- 11.90
7. राजस्थान- 11.77
8. उत्तर प्रदेश- 11.67
9. कर्नाटक- 9.21
10. जम्मू-कश्मीर- 10.39
11. असम- 9.15
12. बिहार- 9.65
13. महाराष्ट्र- 7.45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *