दतिया की पीठाम्बरा पीठ पर यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, कई शहरों के 225 बच्चे हुए शामिल
दतिया. शहर में श्री पीताम्बरा पीठ पर हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न शहरों के 225 बंच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। मुंडन के साथ यज्ञोपवीत संस्कार की शुरूआत की हुई है। मूंज का जनेऊ, हाथ में डंडी व कमण्डल, शरीर पर भगवा वस्त्र व पैरों में ख़डाऊ के साथ यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। पीठ के आचार्य विश्वनाथ मुडि़या ने यज्ञोपवीत संस्कार कराया। पूज्यपाद की पादुका के पास बैठ कर सभी बालकों ने सन्यासियों को दीक्षा ली।
पीठ की व्यवस्थापक बीपी पाराशर के मुताबिक,यह संस्कार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसमें धार्मिक व आध्यात्मिक उन्नति का समावेश है। इस संस्कार के बाद यज्ञोपवीत धारण किया जा सकता है। यज्ञोपवीत का वैज्ञानिक महत्व भी सिद्ध हो चुका है। यज्ञोपवीत जिसे आम भाषा में जनेऊ कहते है, पहनने से व्यक्ति की आयु वृद्धि होती है, तेज व बल बढ़ता है। वही पं. मुड़िया कहते है कि इस संस्कार का उद्देश्य संयमित जीवन के साथ आत्मिक विकास में रहने के लिए बालक को प्रेरित करना है।
बता दें कि, श्री पीतांबरा पीठ पर हर वर्ष यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन होता है और यह आयोजन निःशुक्ल किया जाता है। पीठ की और से सारी सामग्री जैसे खड़ाउ, जनेऊ, वस्त्र आदि दी जाती है। देश भर से लोग अपने बालकों का यज्ञोपवीत कराने के लिए यहां पहुंचते है।
