भिंड, मुरैना और ग्वालियर में होगा तेजी से विकास-नरेन्द्र मोदी

मुरैना. भिण्ड, मुरैना और ग्वालियर में विकास लगातार किया जा रहा है। 4 जून के बाद तेज तर्रार मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और तेज स्पीड पकड़ने जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने नौजवानों के हाथ बांध रखे थे हमने उनके हाथ खोल दिये है वहां से गोली आती है तो यहां गोला जाना चाहिये और वहां से एक गोला आता है तो यहां से 10 तोप चलनी चाहिये।
3 करोड़ महिलायें लखपति दीदी बनती है तो उस गांव की अर्थव्यस्था तेज गति से दौड़ने लगती है। आप सब जानते है। धर्म के नाम देश का विभाजन स्वीकार किया था। मां भारती के हाथों की जंजीरे काटने के बजाय बांध दी थी देश के टुकड़े कर दिये थे। लेकिन कांग्रेस सुधरने के लिये तैयार नहीं है कांग्रेस सौचती है यही उसके फायदे का सरल रास्ता है। एक बार ििफर कांग्रेस कुर्सी के लिये छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिये भांति-भांति खेल रही है। धूल झोंक कर सत्ता हथियाने के लिये आपके भविष्य को बर्बाद करने के लिये तुली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश आए। मोदी ने मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा की। PM ने कहा- कांग्रेस के शहजादे को देश के प्रधानमंत्री को भला-बुरा कहने में मजा आता है। मैं टीवी और सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि इससे लोग दुखी हो रहे हैं। मैं कहता हूं, दुखी न हों क्योंकि नामदार तो कामदार को हमेशा गोली-गलौज करते आए हैं।

PM ने कहा- देश कह रहा है, कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। आपके हितों की रक्षा के लिए ये मोदी दीवार बनकर खड़ा है। ये गाली-गलौज इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी 56 इंच का सीना तानकर खड़ा हो गया है। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे ये मोदी की गारंटी है।PM ने कहा- कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनीं चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपें चलनीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *