सलमान खान के घर फायरिंग के मामले इंदौर से पकड़ाए लॉरेंस गैंग के 3 शॉर्प शूटर

इंदौर. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के मामले में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाशों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस गैंग के ये तीनों बदमाशों गैंग के शॉर्प शूटर बताए जा रहे है जो कि इंदौर में हथियार खरीदने के लिए आए थे। इन तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्टर आरिफ अंसारी ने ट्वीट कर इंदौर पुलिस कमिश्नर से तीनों बदमाशों को कडी से कडी सजा दिए जाने की मांग की है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य पकडाए
पुलिस के अनुसार जिन तीन बदमाशों को पकडा गया है उनके नाम रश्मि, शिवम और पुनीत है जो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे बताए गए है। बदमाशों को इंदौर की छोटी ग्वालटोली से क्राइम ब्रांच की टीम ने पकडा है। ये भी पता चला है कि तीनों ही आरोपी पंजाब से बडवानी हथियार खरीदने के लिए इंदौर पहुंचे थे। ये तीनों आरोपी पहले भी सिकलीगर से दर्जनों हथियार खरीदकर पंजाब ले गए थे। एक बार फिर वो हथियार खरीदने आए थे लेकिन इस बार मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और तीनों पकडे गए। पुलिस फिलहाल तीनों बदमाशें से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *