छिंदवाडा में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की बीच चली कुर्सियां
छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में एमपी की 6 सीटों-छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी पर वोटिंग चल रही है। छिंदवाड़ा के वार्ड नम्बर 25 के पाटनी टॉकीज क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी। हाथापाई के साथ-साथ दोनों ओर से एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गयी, तब पुलिस ने मोर्चा संभाला।

वहीं, बालाघाट में बूथ नम्बर 242 शासकीय नेहरू प्राथमिकशाला और बूथ नम्बर 195 शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का वीडियो वायरल करने के मामले सामने आये हैं। दोनों मामलों की कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है।
