पुलिस प्रेक्षक ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण 

ग्वालियर लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक केशवराम चौरसिया ने गुरूवार को एमएलबी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस प्रेक्षक ने एमएलबी कॉलेज के विभिन्न कक्षों में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। एमएलबी कॉलेज परिसर से ही मतदान दलों को सामग्री का वितरण, सामग्री की वापसी के साथ ही मतगणना का कार्य भी इसी परिसर से किया जायेगा। विधानसभावार स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं उसकी मॉनीटरिंग का कार्य भी पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए गए प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *