सिंधिया कन्या विद्यालय -सातवाँ माधव राव सिंधिया धरोहर फैस्ट
ग्वालियर, सिंधिया कन्या विद्यालय में सातवाँ माधव राव सिंधिया धरोहर फैस्ट का विद्यालय सभागार में भव्य शुभारम्भ हुआ। इस वर्ष इस उत्सव की थीम गुजरात धरोहर है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 250 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मेजबान विद्यालय सिंधिया कन्या विद्यालय सहित 15 विद्यालय क्रमशः बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पठानकोट, हैरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर, राजकुमार कॉलेज, राजकोट, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर, स्टेपिंग स्टोन्स हाई स्कूल, औरंगाबाद, सनबीम स्कूल, लहरतारा, सनबीम स्कूल, मुगलसराय, सनबीम स्कूल, वरुणा, संस्कार वैली स्कूल, भोपाल, सिंधिया स्कूल, ग्वालियर, विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उमंग हटीसिंह उपस्थित थे। हटीसिंह ‘हटीसिंह हैरिटेज फाउंडेशन’के संस्थापक अध्यक्ष हैं। आप ‘हटीसिंह विजुअल आर्ट सेंटर’ के प्रबंध ट्रस्टी भी हैं, जो; ‘रवींद्रनाथ टैगोर शांतिनिकेतन’ की सहयोगी संस्था है। वर्तमान में आप ‘हटीसिंह डिज़ाइन कंपनी’ के अध्यक्ष और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वर्तमान में वे क्रमशः कर्णावती विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, सलाहकार समिति : विरासत और संस्कृति,गुजरात सरकार, सलाहकार बोर्ड : विरासत विभाग,अहमदाबाद नगर निगम, प्रबंध समिति : अहमदाबाद प्रबंधन एसोसिएशन के सदस्य हैं। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि, उनकी माँ दक्षा दीपक हटीसिंह, बहन उरवी मुकुल कसलीवाल तथा निर्णायक मंडल का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। सिंधिया कन्या विद्यालय की 24 छात्राओं द्वारा अर्वाचीन गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें दीपक हाथ में लेकर छात्राओं ने माता जी की स्तुति प्रस्तुत की। तत्पश्चात ब्लाइंड स्कूल की 12 छात्राओं द्वारा माता की आराधना करते हुए गरबा की भव्य प्रस्तुति दी गयी। मेजबान टीम सहित प्रत्येक विद्यालय के एक प्रतिनिधि को ध्वजा रोहण के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को धन्यवाद दिया। विद्यालय प्राचार्या, मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, उप प्राचार्या तथा इवेंट कोर्डिनेटर द्वारा धरोहर ब्रोशर का विमोचन किया गया।
