भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा,70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी संकल्प पत्रा जारी कर दिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय में पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। इसके अलावा आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान को सशक्त करेगा। भाजपा में संकल्प पत्र में मोदी की इन गारंटी का विशेष जिक्र है, जिनका उल्लेख पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया।
100 दिन के एक्शन प्लान पर काम शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। हमारी सरकार ने पहले से ही 100 दिन के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। देश को 140 करोड़ देशवासियों का अपना एम्बिशन, मोदी का मिशन है।
संकल्प पत्र में मोदी की ये गारंटी
देश में जन औषधि केंद्रों का विस्तार किया जाएगा, लोगों को सस्ती दवाएं लगातार मिलती रहेगी।
70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।
देश में मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।
आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
देश में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा।
सस्ते सिलेंडर के बाद अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *