आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर उछाली कुर्सियां, मारपीट
जबलपुर. चुनावी समर के बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिजाज एक टीवी चैनल के डिबेट के दौरान गर्म हो गया। राजनीतिक चर्चा के बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ गया कि मारपीट होने लगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां उछाली। लात-घूंसे चलने लगे। हंगामें से आयोजन स्थल पर भगदड मच गई। कुछ लोगों के कपडे फट गए।
मारपीट में दोनों दल के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हंगामा और मारपीट का आरोप दोनों दलों के नेताओं के एक-दूसरे के विरूद्ध लगाया है इसके बाद देर रात तक दोनों दल की ओर से शिकायत पंजीबद्ध कराने को लेकर देर रात तक थाने में हंगामा करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत को जांच में लिया है।
