CM घायल, रोड शो में पत्थर से हमला
आंध्र प्रदेश. लोकसभा चुनाव और कुछ जगहों पर विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए नेता धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार रात को पत्थर से हमला हुआ। इसमें जगन मोहन घायल हो गए। वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दिख रहा है कि उनके माथे पर चोट लगी है। गनीमत यह रही कि पत्थर उनकी आंख के बगल जाकर लगा वरना काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।
असल में बताया गया कि जगन मोहन ने विजयवाड़ा में मेमंता सिद्धम बस यात्रा निकाली थी। वे बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान उन पर फूलों के साथ पत्थर फेंका गया। सीएम वाईएस जगन के माथे पर मामूली चोट आई है जबकि उनके बगल में खड़े विधायक वेल्लमपल्ली की बाईं आंख में चोट लग गई। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हादसे के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया है उन्होंने लिखा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
