RGPV के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनीलकुमार को गिरफ्तार

भोपाल. पुलिस ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय () में 19.48 करोड़ रूपये के घोटाले के आरोपी तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनीलकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरूवार को रायपुर से गिरफ्त में लिया गया । गांधीनगर थाने में 3 मार्च को केस दर्ज होने के बाद से वह फरार थे।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया हैकि मामले में आरबीएल बैंक भोपाल के तत्कालीन मैनेजर कुमार मंयक, एक्सिस बैंक पिपरिया के तत्कालीन मैनेजर रामकुमार रघुवंशी और सोहागपुर की संस्था दलित संघ के सहसचिव सुनील रघुवंशी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरजीपीवी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और रिटायर फायनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा को पकड़ने के लिये टीमें लगातार दविश दे रही है। पुलिस ने बताया है कि सुनीलकुमार की लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही थी। बुधवार को उनके रायपुर में होने का पता चला है। वह अपने परिचित के घर छिपे थे।
अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी खारिज
प्रो. सुनील कुमार ने 1 अप्रैल को भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर 2 अप्रैल को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। 3 अप्रैल को पूर्व कुलपति की दलीलों को खारिज करते हुए जमानत आवेदन निरस्त कर दिया गया। मामले के सहआरोपी व RGPV के तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत की अग्रिम जमानत याचिका 12 मार्च को खारिज कर दी गई थी।
मयंक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था
आरबीएल बैंक के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक को पुलिस ने 22 मार्च को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। 27 मार्च को उन्हें जेल भेज दिया गया था। दलित संघ, सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी को 5 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। 6 अप्रैल को उनको अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया था। एक्सिस बैंक, पिपरिया के पूर्व मैनेजर राम रघुवंशी को 4 अप्रैल को पकड़ा गया।
पुलिस ने कुमार मयंक से 6.60 लाख रुपए नकद, 15,68,348 रुपए एसबीआई बैंक के खाते से, 94,492 रुपए जीवन फाइनेंस बैंक, 1,04,000 रुपए एक्सेस बैंक और 34,71,375 रुपए आरबीएल बैंक के खातों से फ्रीज कराए हैं। इस तरह कुल 58,98,215 रुपए फ्रीज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *