मेले की सफाई के लिए मेला प्राधिकरण को लिखा पत्र
ग्वालियर- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है जिसके तहत आमजन को घर के साथ ही आसपास की जगह को भी साफ रखने के लिए आग्रह निगम के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
नगर निगम उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार मेला विकास प्राधिकरण को मेला ग्राउंड की सफाई कराने हेतु नगर निगम द्वारा पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से उपायुक्त ने मेला प्राधिकरण को अवगत कराया है कि मेला समापन उपरांत जिस क्षेत्र में दुकानें लगी हुई थी, वहां काफी मात्रा में पॉलिथीन एवं गंदगी व्याप्त है एवं ये पॉलीथिन ,गंदगी उड़कर मेला ग्राउंड के आसपास के मुख्य मार्गों पर उड़ कर प्रतिदिन आती हैं ,जिससे क्षेत्र अस्वच्छ दिखता है । अतः मेला की सफाई कराकर स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करें।
