मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे, याद कर भावुक हुए राजनाथ सिंह
नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक मीडिया संस्थान को दिये गये इंटरव्यू में कांग्रेस पर निशाना साधा और उनके तानाशाही के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई थी। वह लोग हम पर तानाशाही का आरोप लगाते हैं। इमरजेंसी के उस काले दौर का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह भावुक भी हो गये। क्योंकि उस बीच का उनका निजी पारिवारिक अनुभव भी काफी बुरा रहा था। इसी समय राजनाथ सिंह की मां का निधन हो गया था। वह काफी दिनों तक अस्पताल मेें रही। लेकिन राजनाथ सिंह जेल में बंद थी और उन्हें पैराल नहीं मिल सकी थी।
अंतिम समय में मां नहीं मिल पाये रक्षामंत्री
एएनआई से हुई विशेष बातचीत में कहा है कि जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई थी। वह लोग हम पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा जिन्होंने (कांग्रेस) 1975 में देश इमरजेंसी लगाई, आज वह हम पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। मैं इमरजेंसी के दौरान जेल में था। मुझे आपातकाल का विरोध करने के चलते जेल में डाला गया था। तब मेरी माताजी बीमार थी। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और 21 दिनों तक हॉस्पिटल में रही थी। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद में उनको देखने भी नहीं पाया क्यों कि मुझे पैरोल नहीं मिली थी।इसी बीच वह नहीं रहीं, उनका निधन हो गया, लेकिन मुझे रिहाई भी नहीं मिल सकी. मैं तो मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाया, ऐसा बताते हुए राजनाथ सिंह कुछ देर के लिए मौन हो जाते हैं और फिर रुंधे गले से कहते हैं, हैरानी होती है कि ये लोग हम पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं.
आतंकवाद पर भी की बात
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान से मेरी यही अपेक्षा है कि यदि वह आतंकवाद का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू पाए. यदि पाकिस्तान को लगता है कि वह आतंकवाद पर काबू पाने में असमर्थ है, नहीं कर सकते हैं तो फिर पड़ोसी देश भारत से सहयोग ले सकते हैं.आतंकवाद को रोकने के लिए भारत उनका सहयोग करने के लिए तैयार है.
कोई भी हमारी जमीन पर नहीं कर सकता है कब्जा
क्या चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा किया गाया है? इसका जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार रहते हुए कोई एक भी इंच की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है. हम अपनी जमीन कतई नहीं जाने देंगे. PoK का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पीओके हमारा था, है और रहेगा.’
