चाइना लड़ाकू फायटर भारत के लिये बनेगा मुश्किल, जिसे फिलहाल ट्रैक करना भी है मुश्किल, ट्रैक करने के लिये भारत को बनाना होगा नया राडार

ये है चीन का नया बमवर्षक H-20, जिसका खतरा भारत समेत दुनिया के कई देशों को है. नई दिल्ली. चीन के एयरफोर्स के डिप्टी कमाण्डर वांग वी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनका आधुनिक स्टेल्थ बॉम्बर एच-20 एक्टिव ड्यूटी पर आने वाला है। चीन ने यह कदम अमेरिकी बमवर्षक के जवाब में उठाया। लेकिन इसका खतरा भारत के लिये बढ़ जाता है। क्योंकि भारतीय सेनाओं के पास स्टेल्थ टेक्नोलॉजी नहीं है और न ही स्टेल्थ फायटर जेट्स को मार गिराने वाला कोई एंटी स्टेल्थ हथियार।

China H-20 Stealth Bomber
भारत की हवाई सुरक्षा के लिये जरूरी है कि चीन के इस खतरनाक हथियार की कोई काट जरूरर निकाले। कम से कम से ऐसे रडार जो इस विमान को ट्रैक कर सकें। फिर एक ऐसा सरफेस -टू- एयर मिसाइल सिस्टम जो चीन के इस बमवर्षक को मार गिरा सके। क्योंकि इसकी डिजाइन ऐसी है कि यह आसानी से रडारों की नजर में नहीं आयेगा।
एच-20 स्टेल्थ फायटर जेट में राडार की किरणों को घुमाने की तकनीक है। इसलिये इसे पकड़ना मुश्किल है। ऐसे विमानों को पकड़ने और ट्रैक करने के लिये नये राडार सिस्टम की आवश्यकता होगी। जो भारत को विकसित करना होगा। तब जाकर इसे ट्रैक कर पायेंगे। फिर ब्रम्होस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस एसएएम सिस्टम होना चाहिये।

China H-20 Stealth Bomber
भारत किसी भी शहर मे बम बरसा सकता
चीन अगर इस फायटर जेट को अपने आसमान से उड़ाता है तो वह आसानी से भारतीय इलाके में घुसकर सीमा, एयरबेस, नौसैनिक अड्डों, संचार सेंटर्स या सैन्य अड्डों को निशाना बना सकता है। लगभग अदृश्य बमबर्षक का साइकोलॉजिकल असर सेनाओं पर ज्यादा पड़ेगा। यानी भारत को नयी जेनरेशन का राडार सिस्टम डवलप करना होगा। जो इस तरह के स्टेल्थ फायटर जेट या बमबर्षक को पकड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *