पिता-भाई की हत्या के हत्यारे को 7 राज्यों में 26 दिन से तलाश रही पुलिस

जबलपुर. 26 दिन, 8 पुलिस टीमें, 35 से अधिक पुलिसकर्मी, 7 राज्य, 9 शहर और एक अंतहीन तलाश। यह कहानी है एक ऐसे दोहरे कत्ल की है। जिसे परफेक्ट मर्डर का नाम तो नहीं दिया जा सकता। लेकिन कत्ल के बाद से जिस तरह कातिल पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उसे देखते हुए यह जरूर कहा सकता है। कि ऐसे शातिर कातिल जुर्म की दुनिया में कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं। कहने को तो इनमें से एक अभी-अभी जवान हुआ है। यानी उसकी उम्र बमुश्किल 20 साल की है। जबकि कत्ल में उसका साथ देने वाली उसकी पार्टनर इन क्राइम तो अभी बालिग भी नहीं हुई है। लेकिन इतना होने के बावजूद इस शातिर जोड़ी ने मध्यप्रदेश पुलिस किो पिछले 26 दिनों से कुछ इस तरह घुमाना शुरू किया है कि पुलिस के दिमाग की चिकरघिन्नी बन गयी है।
पुलिस को कहीं इन कातिल जोडी का सुराग मिलता है और जब तक वहां पहुंचती है, वह फरार हो चुके होते हैं। यह सिलसिला कत्ल के बाद से बस यूं ही चला आ रहा है। हालत में यह हो गयी है कि वर्दी वालों के लिये अब यह बताना भी मुश्किल होने लगा है आखिर यह कातिल कब पकड़े जायेंगे? पकड़े जायेंगे भी या नहीं? पिछले 15 मार्च को जबलपुर में हुई दोहरे कत्ल की इस वारदात ने सिर्फ जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश को दहला दिया था।इस कत्ल का खुलासा तब हुआ। जब कातिल जोड़ी में से एक ने अपने रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर यह बताया कि किसी ने उसके पिता राजकुमार विश्वकर्मा और 8 साल के भाई तनिष्क की हत्या कर दी और इसके बाद जैसे ही मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस केस में हैरतअंगेज मोड़ आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *