ग्वालियर की 70 मस्जिदों पर पढ़ी गयी ईद की नमाज

ग्वालियर. शहर के बीचों बीच मोती मस्जिद पर गुरूवार को ईद उल फितर मनाई जा रही है। गुरूवार की सुबह 7.30 से 9.15 बजे तक ग्वालियर की 70 मस्जिदों, ईदगाहों पर एक साथ ईद की नमाज अदा की गयी। इस बार लोकसभा चुनाव के लिये आचार संहिता लागू है।
ऐसे में मस्जिदों में पहुंचकर भाजपा-कांग्रेस के नेता इसे भुनाना चाहेंगे। गले मिलकर ईद उल फिरत की बधाई देकर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने लोगों से अपील की है कि ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा करें और पूरी खुशी के साथ त्यौहार मनायें

ग्वालियर में मंगलवार को चांद नजर नहीं आया था इसलिए बुधवार (10 अप्रैल) को ईद नहीं मनाई जा सकी, इसलिए अब ईद आज गुरुवार (11 अप्रैल) को मनाई जा रही है।। रूयते हिलाल कमेटी के सदर शहर क़ाज़ी अब्दुल अज़ीज़ कादरी ने बताया कि मंगलवार काे 29 रमजान उल मुबारक 1445 हिजरी को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया। लिहाजा ईद उल फितर 1 शव्वाल 1445 हिजरी बरोज़ 11 अप्रैल 2024 बरोज़ जुमेरात को मनाई जा रही है। शहर की 70 मस्जिदों और ईदगाहों पर भी नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया। शहर काजी के द्वारा अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज के वक्त की सूची जारी की। सुबह 7.30 से 9.15 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।
बाजारों में रौनक
मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी देखने को मिल रही है। शहर के बाजार फेनी, सेवइयां से सजे हुए हैं। बाजारों मुस्लिम समुदाय के लोग कपड़े, गहने खरीद रहे हैं। हर तरह खुशी और उल्लास का माहौल है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। जिससे बाजार में व्यवसायी भी खुश हैं।
जानिए क्यों मनाई जाती है ईद
इतिहास में रोजा रखकर ही पैगंबर मुहम्मद ने अपने अनुयायियों के साथ दुश्मन की भारी भरकम सेना को भी धूल चटा दी थी। जंग-ए-बद्र की जीत के बाद खुशी में लोगों का मुंह मीठा करवाया गया था। जिसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद उल फितर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे का मीठी सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं।
