कंगना रनौत के भाषण पर हिमाचल में मचा बवाल, विक्रमादित्य बोले ऐसी भाषा आज तक नहीं हुआ उपयोग
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर हर किसी नजरें टिकी हुई है। लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। हालांकि, अभी कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। खबर है कि पार्टी ने सिटिंग सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। जल्द ही उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के टिकट पर मुहर लगेगी। प्रतिभा सिंह ने आम चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह ने 3 साल पहले मंडी में उपचुनाव जीता था। 2019 में यहां भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने चुनाव जीता था। कांर्गेस के आश्रय शर्मा को करारी हार मिली थी। हालांकि 2021 में शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी और उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी।
प्रतिभा बोली क्यों -बेटे को चुनाव लड़़ना चाहिये
विक्रमादित्य सिंह के मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभासिंह ने सोमवार को मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। प्रतिभा ने अपने बेटे के मंडी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे राज्य में काम करना चाहती हूं। अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं मंडी सीट तक ही सीमित रहूंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता है और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है। जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है औव वह जल्द ही इस पर अपना निर्णय देंगे।
